Type Here to Get Search Results !

SSC MTS 2020 के साथ दरोगा भर्ती परीक्षा टली

कर्मचारी चयन आयोग ने नई अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना में SSC MTS 2020 और दिल्ली पुलिस में दरोगा भर्ती के संबंध में नई जानकारी साझा की गई है। इसमे बताया गया है की दोनों ही परीक्षाओं को अभी कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया है। जारी किए गए अधिसूचना के अनुसार एसएससी MTS अधिसूचना पेपर-1 2020 परीक्षा के साथ आयोग ने दिल्ली पुलिस एवं केन्द्रीय सुरक्षा बाल के लिए सब-इन्स्पेक्टर की भर्ती परीक्षा 2020 के पेपर -2 को अभी स्थगित कर दिया है।

                                    SSC एमटीएस मल्टी-टास्किंग नॉनटेक्निकल एग्जाम पेपर – 1 की परीक्षा का आयोजन 1 जुलाई से 20 जुलाई के बीच होना तय किया गया था। जबकि दिल्ली पुलिस के लिए सब इन्स्पेक्टर और केन्द्रीय सुरक्षा बल के द्वितीय पेपर-2 की परीक्षा 12 जुलाई को होनी थी। अब इन परीक्षाओं की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। अधिसूचना के मुताबिक इन परीक्षाओं को फिलहाल स्थगित कर देने का निर्णय लिया गया है। साथ ही ये भी कहा गया है की जल्द ही इन परीक्षाओं की अगली तिथि प्रकाशित की जा सकती है। इन परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर जानकारी ले सकते हैं। इनकी आधिकारिक वेबसाईट है ssc.nic.in
                                                                                        

 आपको बता दें की इसके पूर्व भी इन परीक्षाओं को स्थगित किया जा चुका है। दिल्ली पुलिस और केन्द्रीय सुरक्षा बल में सब-इंस्पेक्टर के लिए इसके पहले परीक्षा की तारीख 26 मार्च तय की गई थी। फिर इसे बढ़ा कर 8 मई करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीख तय हो चुकी थी जिसके बाद इसे पुनः 12 जुलाई तक के लिए टाल दिया गया था। अब इसे फिर से टाल दिया गया है और अब तक नए तारीखों की घोषणा नहीं की गई है।

SSC MTS परीक्षा को मल्टी-टास्किंग स्टाफ (गैर-तकनीकी) की भर्ती के लिए आयोजित किया जाता है। इन पदों के लिए दसवीं पास विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा 90 मिनट की, बहुविकल्पीय एवं कंप्युटर आधारित online परीक्षा होती है।

अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाईट ssc.nic.in पर जाकर विवरण ले सकते हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad


 

Below Post Ad


 

Railway Jobs